कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत
- फोटो : गूगल
चित्रकूट में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रंपुरवा गांव के पास बाइक से जा रहा युवक पहले अन्ना मवेशी से टकराया। जिससे अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार से जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। युवक हेलमेट लगाए हुए था। बांदा के फतेहगंज थानाक्षेत्र पंचमपुर निवासी श्रवण कुमार पटेल (36) रविवार को कुछ जरूरी काम से कर्वी मुख्यालय आया था। देर शाम को गांव लौटते समय जैसे ही भरतकूप चौकी क्षेत्र के रंपुरवा गांव के पास पहुंचा तो हाईवे पर टहल रहे अन्ना मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई।
जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तमाम प्रयास के बावजूद सामने से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से नहीं बच सका। ट्रक चालक ने भी अपनी गति धीमी नहीं की और बाइक समेत युवक को रौंद दिया।