फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह पहले बंधे थे प्रेम विवाह के बंधन में आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने चुना मौत का रास्ता

Sun, 25 Aug 2019 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन में एक माह पूर्व घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने वाले दंपति को आर्थिक तंगी ने इतना मजबूर कर दिया कि शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद सल्फास खा लिया, जिससे पति की मौत हो गई, जबकि उरई मेडिकल कालेज में भर्ती पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


आटा क्षेत्र के गुरुका इटौरा निवासी राजबहादुर (22) पुत्र स्वर्गीय बलखंडी ने एक माह पूर्व महोबा जिले की शहर कोतवाली के डेहरा गांव निवासी रिश्तेदार की बेटी मनोज कुमारी (19) के साथ घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली और दिल्ली में रहने लगे थे।
विज्ञापन

एक माह तक किसी तरह से खर्चा चलता रहा। जब दिल्ली में राजकुमार को कोई काम नहीं मिला तो शनिवार (24 अगस्त) को दोपहर 12 बजे दंपति इटौरा लौट आए। घर न जाकर गांव में एक स्थान पर रुके और यहां से युवती ने पति के फोन से अपने पिता को फोन किया, लेकिन पिता ने कोई रिश्ता न रखने की बात कहकर फोन काट दिया।  

आर्थिक तंगी से तनाव में गुजर रहे दंपति ने शनिवार शाम पांच बजे के आसपास सल्फास खा लिया। कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों ने दोनों को बेसुध देख उन्हीं के मोबाइल से लड़की के पिता को जहर खाने की जानकारी दी। युवती का पिता कुछ देर बाद मौके पर परिजनों संग पहुंचा और दोनों को उरई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

रविवार सुबह राजबहादुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटौरा चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि युवती ने बयान में स्वीकार किया है कि परिजनों के रिश्ता मंजूर न करने पर जहर खाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें