फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लिपिक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, हादसे में छात्र घायल

Sun, 26 May 2019 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लिपिक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा बुआ का लड़का घायल हो गया। हादसे के वक्त लिपिक बुआ के लड़के को बीएचईएल की परीक्षा दिलाने लखनऊ ले जा रहा था। घायल युवक को नवाबगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


कानपुर के विष्णुपुरी निवासी सुशील यादव (40) पुत्र अमर सिंह अकबरपुर स्थित एक राजकीय डिग्री कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह वह अपनी बुआ के लड़के नवीन (30) पुत्र बलवीर को बीएचईएल की परीक्षा दिलाने लखनऊ के गोमती नगर बाइक से जा रहा था। उन्नाव जिले में नवाबगंज कस्बे के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुशील व नवीन सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे ट्रक ने सुशील को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नवीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने लिपिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी। सुशील अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मौजूदा समय में वह पत्नी अंकिता के साथ कानपुर के अवधपुरी में किराए के मकान में रह रहा था। उसके दो बच्चे हैं जिनमें प्रतीक (14) व सांभवी (5) है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें