फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के लिए रामलीला परिसर और चबूतरा खोदने पर हुआ विवाद, पुलिस ने बंद कराया काम

Sun, 26 May 2019 09:25 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
इसी जमीन को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में रास्ते के लिए रामलीला मैदान में खुदाई किए जाने व चबूतरा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कुछ भाजपाई मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध जताने लगे।

 

इसको लेकर कमेटी के पदाधिकारियों व ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

पिहानी कस्बे के प्राचीन रामलीला मेला मैदान में दशकों से रामलीला का मंचन व मेले का आयोजन किया जाता है। लीला मंचन के लिए परिसर में ही चबूतरा भी बना हुआ है। पालिका की ओर से इस समय से कस्बे से शीतला माता मंदिर तक खड़ंजा डलवाया जा रहा है। शनिवार से निर्माण कार्य करा रहे कमल वर्मा ने अपनी मौजूदगी में रामलीला मैदान से खड़ंजा डलवाने का काम शुरू करा दिया। साथ ही रास्ता बनाने को लेकर चबूतरा भी क्षतिग्रस्त करा दिया।

 

इसकी जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक वैश्य रिशू, अपने साथियों साथ मौके पर पहुंच गए और रामलीला मैदान से रास्ता निकाले जाने को लेकर विरोध जताने लगे, जिस पर दोनों पक्षों में तूतू मैं मैं होने लगी।

 

कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि बहस बढ़ने पर कमल वर्मा ने धक्का मुक्की व मारपीट करने की कोशिश की। रामलीला मैदान से रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद व जनभावना भड़काए जाने की जानकारी मिलते ही कोतवाल राकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया।
 

पुलिस आरोपी कमल वर्मा को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली पहुंच कर कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ, रामलीला मैदान से जबरन रास्ता बनाने का प्रयास करने, चबूतरा क्षतिग्रस्त करने व जनभावना भड़काए जाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में आरोपी का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें