फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर मौत बनकर गिरी एचटी लाइन, तड़प-तड़पकर मौत, आरोपों के घेरे में बिजली विभाग

Sat, 30 Mar 2019 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक को उठाता पुलिसकर्मी
विज्ञापन
कानपुर के खलासी लाइन इलाके में शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर झाड़ू व्यापारी राममिलन (50) पर गिर गया। करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने केस्को पर लापरवाही की आरोप लगा हंगामा किया। नारेबाजी कर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे केस्को अफसरों ने परिजनों को राममिलन के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


राममिलन (50) परिवार के साथ खलासी लाइन में रहता था। बेटे नीरज ने बताया कि पिता सुबह घर के पास हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोने गए थे। तभी, 11 हजार वोल्ट की लाइन में शार्ट सर्किट से आग लग गई और तार टूटकर पिता पर गिर गया। कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई।

मुआवजे की मांग पर हंगामा कर रहे लोगों ने राममिलन की मौत के लिए केस्को को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि ढीले तारों को कसा नहीं गया। इनके आपस में टकराने से लाइन में शार्ट सर्किट हुई, जिससे हादसा हुआ। केस्को के अफसरों के अलावा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे सीओ, एसीएम ने आश्रितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


नीरज को छोड़कर राममिलन की पत्नी निर्मला, बेटे राजेंद्र, देवेंद्र, गुरु प्रसाद, लाला और राजन होली पर पैतृक गांव गोंडा के बभन गए थे। राममिलन की करंट से मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद वे लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और राममिलन के शव से लिपट कर बिलख पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें