फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने ले ली जान, बाइक से अस्पताल जा रहा था मरीज, थम गईं सांसें

Fri, 10 May 2019 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल हरदोई(फाइल फोटो)
विज्ञापन

यूपी के हरदोई जिले में नासूर बनी जाम की समस्या ने शुक्रवार को टीबी रोगी की जान ले ली। दोपहर को नुमाइश चौराहे पर बाइक से दामाद संग डॉक्टर को दिखाने जाने के दौरान आधे घंटे जाम में फंसकर उसकी सांसें टूट गईं।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलामऊ निवासी रामकिशोर (50) पुत्र बिल्ला एक साल से टीबी पीड़ित था। चार महीने से वह दामाद सत्यप्रकाश निवासी नूरपुर हथौड़ा कोतवाली बिलग्राम के साथ उनके घर में रहता था। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर रामकिशोर दामाद सत्यप्रकाश और गांव निवासी एक युवक के साथ बाइक से जिला अस्पताल दवा लेने जा रहा था। शहर में नुमाइश चौराहे पर दोपहर 12 बजे सत्यप्रकाश की बाइक जाम में फंस गई।

आधे घंटे तक जाम में फंसने से रामकिशोर की सांस फूल गई और वह बेसुध हो गया। जाम खुलने पर सत्यप्रकाश ससुर रामकिशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात डॉ. शेर सिंह ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। सत्यप्रकाश ने कहा कि अगर जाम न होता तो शायद उसके ससुर की जान बच जाती। घटना के बाद परिजन शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें