घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रामाश्रम के सामने सदरपुर रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास झाड़ियों में 30 वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की लेकिन कुछ मिला नहीं। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक के मुताबिक शव 2 या 3 दिन पुराना है।
घटनास्थल के पास पडा खून सूख गया है| चर्चा है कि 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है| युवक का कटा हुआ सिर उसके पैरों के पास पड़ा हुआ मिला है। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।