घटनास्थल पर पुलिस एवं शव देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के राजेपुर में इटावा-बरेली हाईवे के किनारे खांदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जहर खाने से अधेड़ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी जेब से फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की रोडवेज बस की शुक्रवार शाम छह बजे की टिकट मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के ऊजरामऊ गांव के सामने शनिवार सुबह गांव के लोगों ने इटावा-बरेली हाईवे के किनारे खांदी में एक अधेड़ का शव पड़ा देखा, इससे वहां भीड़ लग गई। वह आसमानी रंग की चेकदार शर्ट व कत्थई रंग का पैंट पहने था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इससे लोगों ने जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।