फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने देवर के कमरे में झांककर देखा तो होश उड़ गए

Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में आजाद नगर निवासी दीपक कुमार (22) पुत्र कैलाश शहर में ई रिक्शा चलाता था। दीपक शराब के नशे में शुक्रवार शाम घर पहुंचा था। नशे में उसने हंगामा किया, तो किसी ने यूपी 100 पर फोन कर दिया। पुलिस उसे समझाकर लौट गई।
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे दीपक की भाभी बेटे को लघुशंका कराने के लिए ले गईं, तो दीपक के कमरे की खिड़की से झांका। दीपक फंदे पर लटक रहा था। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो परिजन भी मौके पर आ गए। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।

दीपक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। आजाद नगर स्थित आवास पर दीपक बड़े भाई मनोज और विनोद के साथ रहता था। पिता कैलाश, मां सावित्री उर्फ सोनी और छोटा भाई राहुल दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें