फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी और पत्नी के तानों से तंग आकर युवक ने लगा ली फांसी, दो महीने पहले हुई थी संतान

Sun, 01 Jul 2018 08:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक आशीष की फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी में कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में बेरोजगारी और पत्नी के तानों से तंग होकर युवक ने कमरे में लगे बिजली के पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। युवक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।  
विज्ञापन


शिवराजपुर थाना के एसओ विवेक यादव ने बताया कि शाहपुर कामा गांव निवासी आशीष (22) पुत्र सिपाही लाल पाल ने बेरोजगारी और घरेलू कलह से ऊबकर घर के कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक आशीष के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो पूरा नजारा देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन में जैसे-तैसे आशीष को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी के दो साल पूर्व ककवन थाना क्षेत्र के विषधन मुंडारापुर गांव में मई 2016 में कंचन के साथ हुई थी। मृतक के पिता सिपाही लाल ने बताया कि बेरोजगार होने के चलते पति पत्नी के बीच खर्चे को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। करीब दो माह पहले ही बहू कंचन ने पुत्र को जन्म दिया है।

 

विज्ञापन

रविवार को सुबह 10:00 बजे इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। परेशान बेटे ने कमरे में जाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली, उस वक्त वह खेतों पर गए हुए थे वापस आकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। आशीष फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 100 को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें