फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#जीएसटीएकवर्षः केक काटकर मनाया 'जीएसटी स्थापना दिवस', व्यापारी बोले 'मिली तरक्की'

Sun, 01 Jul 2018 06:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केक काटकर जीएसटी का स्थापना दिवस मनाते अधिकारी व व्यापारी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने की पहली वर्षगांठ पर रविवार को जीएसटी दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर वाणिज्यकर कार्यालय में केक काटा गया। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी लागू होने से उनको परेशान जरूर झेलनी पड़ी लेकिन काफी हद तक फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


वाणिज्यकर कार्यालय में वस्तु एवं सेवा कर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर रमेश सिंह, अयोध्या प्रसाद, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर भूपेंद्र कुमार सिंह, हेमकांत सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह और वाणिज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। साथ ही व्यापारियों से जीएसटी द्वारा होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली।

व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता ने बताया कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को अब कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिल गया है। वहीं गल्ला पर टैक्स की छूट होने व जीएसटी से मिली सुविधाओं से तरक्की देखने को मिल रही हैं। व्यापारी विजयकांत पुरवार ने बताया कि जीएसटी लागू होने के दौरान व्यापारियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके मिलने वाले फायदों से व्यापारी खुश है। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी जिले के व्यापारियों और जिले के विकास में बेहतर उदाहरण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें