फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बिलखते हुए बोली- हम दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे, पुलिस ने कहा- दोनों नशा करते थे

Sun, 17 Jun 2018 09:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विलाप करती मृतक की मां व मौजूद अन्य महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में शुक्रवार रात मोहल्ला भीखमपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी ने सुबह शव को फंदे से लटका देखा तो सन्न रह गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, युवक ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की। युवक के पास खाने तक के लिए कुछ नहीं था।

विज्ञापन

मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर में मूल रूप से सिम्हारा गोहन (जालौन) निवासी अनुज कुमार शुक्ला (28) पुत्र राजेंद्र कुमार पत्नी अलका के साथ रह रहा था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अलका ने कमरे की चौखट से पति का शव लटकते देखा तो चीख पड़ी। उसने शव को उतारा और इसकी जानकारी पास रह रहे रिश्तेदारों को दी।

रिश्तेदारों ने मृतक के परिवारीजनों और कोतवाली पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलका ने बताया कि देर रात बाहर सीढ़ियों के पास चारपाई पर सोई थी। दोनों के बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता था

मौके पर पहुंचे कोतवाल जांच पड़ताल करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बिलखते हुए उसने बताया कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीन-मरने की कसमें खाईं और आज वह उसे छोड़कर चले गए। अनुज के फांसी लगाए जाने के कारण के संबंध में पुलिस ने अन्य जानकारी लेने का प्रयास किया पर कारण ज्ञात नहीं हो सका।

देरशाम कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि जांच में मालूम हुआ कि घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता था। सात साल पहले दोनों की शादी हुई। दोनों किसी तरह का नशा करते थे। इसका असर बच्चों पर न पड़े इसके लिए मृतक की मां उसके बच्चों को अपने पास रखती है। आर्थिक तंगी से जूझने और पास में कुछ न होने के चलते ही युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें