उरई में एक युवक ने अज्ञात कारणाें के चलते एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। सुबह जब युवक देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने भीतर जाकर देखा। तब उसे घटना का पता चला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनाें के मुताबिक युवक अविवाहित था।
माधौगढ़ थाना व कस्बा निवासी कल्लू कुशवाहा (40) पुत्र रामनाथ ने गुरुवार की रात अपने कमरे में लगे हुक के सहारे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब वह काफी देर कमरे से नहीं निकला तो पिता ने कमरे में जाकर देखा।
वहां कल्लू का शव फांसी पर लटकता मिला। यह देख पिता की चीख निकल गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनाें ने बताया कि कल्लू अविवाहित था और वह कुंठित हो गया था। उसके दो छोटे भाइयाें की शादी हो चुकी है। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।