फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल-ए-जान बना दस का सिक्का

Fri, 04 Nov 2016 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भारतीय मुद्रा में पांच व दस के सिक्के अब बवाल-ए-जान बनते जा रहे हैं। इन सिक्कों की भरमार इतनी हो गई है कि अब बैंक इन्हें जमा करने से भी कतराने लगी है। सिक्कों के लेन-देन को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के छिबरामऊ के पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों और शाखा प्रबंधक के बीच काफी नोकझोंक हो गई। इस पर शाखा प्रबंधक ने कुछ देर के लिए बैंक का कार्य बंद करा दिया। इस कार्यप्रणाली को देख ग्राहकों में शाखा प्रबंधक के प्रति रोष है। 
विज्ञापन


सौरिख तिराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पांच व दस के सिक्के के लेन-देन को लेकर ग्राहकों और शाखा प्रबंधक एसके बाजपेई के बीच काफी नोकझोंक हो गई। हंगामा होते देख शाखा प्रबंधक ने कुछ देर के लिए बैंक का कार्य बंद करा दिया। खातादार तिवारियान निवासी अनिल वर्मा, ग्राम अतिराजपुर निवासी मुकेश पांडेय आदि लोगों ने बताया कि वे लोग बैंक से रुपये निकालने आए थे।
इस पर बैंक द्वारा पांच हजार की निकासी पर पांच सौ रुपये के सिक्के दिए जा रहे थे। सिक्के लेने से इनकार करने पर शाखा प्रबंधक ने भुगतान किए जाने से ही इनकार कर दिया। इस संबंध में शाखा प्रबंधक एसके बाजपेई ने बताया कि आरबीआई द्वारा बैंक में सिक्के उपलब्ध कराए गए हैं। बैंक में काफी सिक्कों का स्टाक है। इसलिए ग्राहकों को नोटों के साथ ही कुछ सिक्के का भी भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक ग्राहकों के सिक्कों को भी जमा कर रही है, लेकिन इस समय स्टाक ज्यादा होने के कारण इस तरह की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें