कोहना में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर धोखाड़ी कर शादी कराने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजन ने ओटी टेक्नीशियन बताकर शादी की। बाद में पति वाहन चोर गिरोह का सदस्य निकला। जेल जाने पर सच्चाई पता चली तब पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
कोहना के विष्णुपुरी निवासी करिश्मा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई 2024 को उनका विवाह उन्नाव के शुक्लागंज में रहने वाले शिवा गुप्ता से हुआ था। आरोप है कि ससुरालियों ने पति को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन बताया था। बीते 13 अगस्त 2025 को गंगा घाट पुलिस ने पति को धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा। कोहना थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।