लोहिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले बहनोई से हुए मामूली विवाद की खुन्नस में फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बधौआ निवासी शैलेश अहिरवार (30) पर चचेरे भाइयों ने वजनी वस्तु से हमला बोल दिया। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बधौआ निवासी शैलेश अहिरवार के भाई अखिलेश ने बताया कि उनके बहनोई राजवीर घर पर ही रहते हैं। कुछ दिन पहले वह मोहल्ले की ही दुकान पर सामान खरीद रहे थे। इसी समय चचेरे भाई ने पीछे से उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसका हम सभी भाइयों ने विरोध किया था। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर पंचायत करवा दी थी। इसी दौरान एक चचेरा भाई दुर्घटना में घायल हो गया। वह लोग हमारे परिवार पर शक जताने लगे। आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे।