फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी खेल: बहनोई से विवाद की खुन्नस में वजनी वस्तु से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

Mon, 20 Jul 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: दो दिन पहले चचेरे भाइयों से विवाद हुआ था। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले बहनोई से हुए मामूली विवाद की खुन्नस में फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बधौआ निवासी शैलेश अहिरवार (30) पर चचेरे भाइयों ने वजनी वस्तु से हमला बोल दिया। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बधौआ निवासी शैलेश अहिरवार के भाई अखिलेश ने बताया कि उनके बहनोई राजवीर घर पर ही रहते हैं। कुछ दिन पहले वह मोहल्ले की ही दुकान पर सामान खरीद रहे थे। इसी समय चचेरे भाई ने पीछे से उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसका हम सभी भाइयों ने विरोध किया था। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर पंचायत करवा दी थी। इसी दौरान एक चचेरा भाई दुर्घटना में घायल हो गया। वह लोग हमारे परिवार पर शक जताने लगे। आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे।

सोमवार देर रात उनकी पुत्री अवनी (10) ने चीख पुकार कर चाचा को पीटने की बात कही। जब वह छत पर पहुंचे, तो भाई शैलेश पड़ोसी रग्घो की खाली जगह में पड़े थे। सिर में वार करके हत्या की गई है। उनके साथ मारपीट भी की गई। इससे पेट में काफी चोटों के निशान हैं। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

बड़े भाई ब्रजेश और छोटे भाई अखिलेश, आदेश, अर्जुन, राहुल हैं। मां विमला देवी व पिता सूरज बेहाल हैं। शैलेश की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करता था। कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें