यूपी के हरदोई में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबह लगभग 6:30 बजे गांव में ही दीनानाथ के घर के निकट पड़ा मिला। आधा शव नाली में था, आधा सड़क पर। उसकी गर्दन, नाक और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। घटना अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकार की है।
अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकार निवासी फिरोज खान (40) पुत्र मनशेर का शव बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे गांव में ही दीनानाथ के घर के निकट पड़ा मिला। आधा शव नाली में था जबकि आधा सड़क पर। उसकी गर्दन, नाक और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक फिरोज मंगलवार शाम लगभग 6 बजे गांव में रहने वाले अपने दोस्त दीनानाथ के घर गया था और रात 9 बजे तक उसे वहीं देखा गया था । घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दीनानाथ के फरार होने की जानकारी पुलिस ने दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहा है।