फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बहन के साथ थे चाचा के प्रेम संबंध, युवक को पता चला तो कर दी हत्या अब ये सच भी आया सामने

Thu, 20 Jun 2019 09:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
बिठूर में 27 मार्च को हुई बिजली मिस्त्री की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। दो आरोपी मृतक के चाचा (दूर के रिश्तेदार) हैं। अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने बिजली मिस्त्री को मौत के घाट उतारा था। बिठूर के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक (बिजली मिस्त्री) की 27 मार्च की रात हत्या कर शव नारामऊ रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि  नवाबगंज के पहलवानपुरवा निवासी अजय निषाद और दलनारायनपुर, गंगाघाट उन्नाव निवासी सोनू निषाद मृतक के दूर के रिश्ते में चाचा लगते हैं। अजय का मृतक की मां से और उसकी बहन के सोनू से संबंध थे।

 
विज्ञापन

वहीं बिठूर निवासी मनीष निषाद मृतक की प्रेमिका से एक तरफा प्यार करता था। वह उसे परेशान करता था। इन सभी बातों की जानकारी मृतक को हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसी विरोध के कारण अजय, मनीष व सोनू ने मिलकर बिजली मिस्त्री की हत्या कर दी। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि 27 मार्च की शाम तीनों ने बिजली मिस्त्री को शराब पीने के लिए मंधना बुलाया।

शराब पीने के बाद रात करीब 11 बजे सभी रेलवे ट्रैक किनारे पहुंचे। इस बीच अजय ने लोहे की रॉड से उसकेसिर पर एक के बाद एक कई वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर तीनों ने शव को ट्रैक के किनारे फेंक दिया और उसकी बाइक लेकर चले गए। सीओ के मुताबिक हत्या को हादसा का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंका था। सीओ ने बताया कि अवैध संबंधों की जानकारी के बाद मृतक अपने घर पर सीसीटीवी लगवाने की जद्दोजहद में था।

इस बात को लेकर वह अपनी मां और बहन को धमकी भी देता था। ये सभी बातें अजय और सोनू तक पहुंची। इससे वह उससे खुन्नस रखने लगे थे। उन्नाव में मृतक की बड़ी बहन अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस ने तीन चार दिन जब घंटों उससे पूछताछ की तो उसने अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में बताया। फिर पुलिस ने इस बिंदु पर जांच की। इसके बाद एक-एककर कड़ियां जुड़ती चली गईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें