हरदोई मे जुए के दौरान दो युवकों के बीच झगड़े में बीच-बचाव कराने वाले युवक की अगले दिन बृहस्पतिवार को नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाते समय बाप-बेटे ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के ककेड़ी तिराहे पर हुई इस वारदात से सनसनी मच गई।
पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपार्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सांडी थाने के ककेड़ी गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ डेविड (35) पुत्र दिगंबर सिंह खेतीबाड़ी करते थे। सुबह 10 बजे बाइक से बेटी विट्टो (10) को एक निजी स्कूल में छोड़ने गए थे।