फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाने के लिए निकले युवक का शव बाइक समेत खंती में मिला, डेढ़ माह से माएके में थी पत्नी

Tue, 06 Aug 2019 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई में ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह सुरसा-खुटेहना मार्ग पर सड़क किनारे खंती में बाइक समेत पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर ली और परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए मौखिक आरोप ससुरालीजनों पर लगाए हैं। सुरसा थाना क्षेत्र ग्राम धनिकापुर निवासी श्रवण कुमार (28) पुत्र सुखलाल खेती करता था। बीती 13 मई को ही उसकी शादी पड़ोसी गांव खुटेहना निवासी सनेही से हुई थी। पिछले लगभग डेढ़ माह से सनेही अपने मायके में थी।

 
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग चार बजे श्रवण कुमार बाइक से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। ससुरालीजनों की मानें तो वह ससुराल पहुंचा ही नहीं। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे गांव के कुछ लोगों ने सुरसा खुटेहना मार्ग पर श्रवण का शव बाइक सहित सड़क किनारे खंती में पड़ा देखा।

लोगों ने फौरन ही श्रवण को पहचान लिया और घटना की जानकारी श्रवण के ससुरालीजनों के अलावा अन्य परिजनों को भी दी। कुछ जागरुक ग्रामीणों ने सुरसा पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुरसा के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक के कुछ परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने के बाद शव फेंक देने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें