पुलिस हिरासत में आरोपी अजय। स्रोत पुलिस
रसूलाबाद। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि कहिंजरी चौकी प्रभारी प्रवीण कृष्ण मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अजय कुमार निवासी माल का पुरवा को गिरफ्तार किया।
अजय के खिलाफ थाने में एक फरवरी को किशोरी को बहला कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था। किशोरी के कोर्ट में दिए गए बयान पर आरोपी के खिलाफ यौन शोषण करने व पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई थी जबकि साक्ष्य मिटाने की धारा हटाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसको जेल भेजा गया है।