कानपुरः लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 8 जनवरी को विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों की लखनऊ में बैठक बुलाई है। इस बैठक में वे नेता नहीं शामिल होंगे जिनके विधानसभा क्षेत्र में सपा के सहयोग से कांग्रेसी प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।