उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बांदा के तिंदवारी मे ननिहाल में नानी के साथ सो रही नौ वर्षीय बालिका को उसका सगा मामा जबरन उठा ले गया। साइकिल पर उसे गांव के बाहर नहर के पास ले जाकर सुनसान इलाके में मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद बेहोश अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।