फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शावकों से बिछड़े नर-मादा लकड़बग्घा बने खूंखार, गुर्राहट मारते सड़कों में घूम रहे…गांवों में फैली दहशत

Sun, 08 Dec 2024 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव इलाके में शावकों से बिछड़े नर-मादा लकड़बग्घा खूंखार हो गए हैं। इसके चलते दर्जनभर गांवों में दहशत फैली हुई है। खूंखार जानवर का खुलेआम सड़क पर घूमता हुआ देख ग्रामीण सकते में है।
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते खूंखार लकड़बग्घे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव इलाके में बरईगढ़, छतेरुवा, मेहरौली व बौछनिया घुरुवाखेड़ा के मध्य जंगल में बनी मिट्टी की मांद में पांच शावकों को जन्म देने के बाद शिकार के लिए निकले नर-मादा लकड़बग्घा उनसे करीब 10 किलो मीटर दूर दूसरे इलाके में पहुंच गए।

विज्ञापन

अब शावकों के पास तक पहुंचने के लिए भटक रहे हैं। अनुमान है कि दिशा भटकने के चलते वापस अपने शावकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शावकों से बिछड़ने के बाद दोनों लकड़बग्घा खूंखार हो चुके हैं। अजीब तेज गुर्राहट की आवाज निकालते रात में खेतों में धमाचौकड़ी मचाने के बाद अब उनकी आमद गांव किनारे तक दिखने लगी है।

Trending Videos

कई दिनों से मांद में नहीं दिखे दोनों लकड़बग्घे
ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक पखवाड़े पहले लकड़बग्घे के जोड़े ने पांडु नदी किनारे जंगल में बनी मिट्टी की मांद के अंदर पांच शावकों को जन्म दिया था। कुछ दिन बाद सभी शावक ठंड में धूप सेकने के लिए अपनी मांद के बाहर आकर बैठते उछल कूद करते भी किसानों ने देखा था। बीते गुरुवार दिन से शावकों के पास व मांद में दोनों लकड़बग्घे नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन

दर्जन भर गांवों में फैली दहशत
तभी मालूम चला दोनों लकड़बग्घे बीते दो दिन से बरईगढ़-छतेरुवा मार्ग में गांव किनारे तक देखे गए हैं। इससे उनकी दहशत बौछनिया, मेहरौली, घुरुवाखेड़ा, छतेरुवा, बरईगढ़, निवादा उजागर, अमौर, सचौली बहादुरगढ़, एकघरा सहित दर्जनों गांवों में है। लकड़बग्घे की दहशत फैलने से किसान खेतों की तरफ नहीं पहुंच पा रहे हैं। खूंखार जानवर का खुलेआम सड़क पर घूमता हुआ देख ग्रामीण सकते में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें