सभी माता-पिता चाहते हैं कि अन्य बच्चों के मुकाबले उनका बच्चा सबसे आगे रहे और जीनियस कहलाए। इसके लिए जरूरत है कि बच्चे के परिश्रम और सही मौके की, ऐसे में आठवीं से ग्यारहवीं क्लास तक के बच्चों के लिए बंसल क्लासेज कोटा और ‘अमर उजाला’ लेकर आ रहे हैं ‘जीनियस ब्रिगेड’ कार्यक्रम।इसका उद्देश्य अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेधावी छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
उत्तर भारत के 36 जिलों में होने वाली जीनियस ब्रिगेड की परीक्षा में आठवीं से ग्यारहवीं क्लास की फाइनल परीक्षा में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें सफल होने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार के साथ ही आगे की पढ़ाई में आने वाले खर्च में 95 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। एक घंटे की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
इसके अलावा बंसल क्लासेज कोटा की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष कॅरियर काउंसलिंग भी होगी। यह परीक्षा 23 सितंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में सुबह 8:30 बजे से होगी। अपने होनहारों को बंसल क्लासेज कोटा और अमर उजाला जीनियस ब्रिगेड में शामिल करने के लिए इस मोबाइल नंबर 9307911933 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।