फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी काउंसलिंग कराएं, एडमिशन लें

Sat, 13 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
बीटीसी काउंसलिंग कराती छात्राएं
विज्ञापन

विज्ञापन
बीटीसी 2015-16 की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी। इसका विस्तृत शेड्यूल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने जारी कर दिया है। इसमें बीटेक, बीबीए, बीसीए  और एमबीए डिग्रीधारक भी शामिल होंगे। इन सबने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे हैं।   
बीटीसी 2015-16 की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 अगस्त से चल रही है। कला, विज्ञान संकाय की सभी महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुक्रवार को पूरी हो गई। प्रिंसिपल डॉ. सीएल चौरसिया ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन कला संकाय के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 17 अगस्त को विज्ञान संकाय के सभी अभ्यर्थी आएंगे। 18 अगस्त को कला  और विज्ञान संकाय के छूटे अभ्यर्थी काउंसलिंग कराके एडमिशन ले सकेंगे। यदि बीटीसी की सीटें खाली रहीं तो काउंसलिंग की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
22 सितंबर से चलेंगी कक्षाएं
बीटीसी की पढ़ाई 22 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले बीटीसी की सभी सीटें भरी जाएंगी। प्रिंसिपल ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंट 21 अगस्त से एडमिशन ले सकेंगे। 18 अगस्त तक काउंसलिंग कराने वाले स्टूडेंटों के अलाटमेंट लेटर 20 अगस्त तक जारी होंगे। इसका विस्तृत शेड्यूल परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पहले ही जारी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें