फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर ऑफर! मेक माई ट्रिप ने किराया 43 फीसदी कम किया

Fri, 09 Dec 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

-दिल्ली की पहली फ्लाइट पकड़ें 2499 में 
- सिर्फ दस दिसंबर की फ्लाइट में दी जा रही है छूट
- नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री के आने का कार्यक्रम फाइनल
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) कानपुर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के बीच 10 दिसंबर से चलने वाली पहली फ्लाइट का किराया मेक माई ट्रिप ने 43 फीसदी कम कर दिए हैं। अब यात्री 4,428 की जगह 2,499 रुपये का किराया देकर नई दिल्ली जा सकते हैं। पहली हवाई यात्रा के लिए यह ऑफर विशेष छूट के तौर पर दी गई है। जबकि दिल्ली से दस दिसंबर को सिर्फ वीआईपी ही पहली फ्लाइट से आएंगे।
विज्ञापन


नई दिल्ली से पहली फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। फ्लाइट से ही नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा सहित तमाम मंत्री, अधिकारी भी आएंगे। चकेरी एयरपोर्ट पर ही उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। मंत्री ही यात्रियों को बोर्डिंग पास देंगे, फिर दोपहर 2:10 बजे फ्लाइट नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। एयरपोर्ट के पार्किंग लॉन में राज्यमंत्री मीडिया से मुखातिब होंगे। दोपहर दो बजे राज्यमंत्री एयरपोर्ट के बाहर ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियोें में भाजपा नेता जुट गए। फ्लाइट आने और मंत्री के जनसभा की जानकारी भाजपा नेताओं को दी जा चुकी है।

एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर ने बताया कि 72 सीटों वाली पहली फ्लाइट 10 दिसंबर को कानपुर पहुंचेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कानपुर नगर से अच्छा लोड मिलने की उम्मीद है। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) चलेगी। इसके आगे के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। एयर इंडिया की वेबसाइट airindia.in पर जाकर टिकट बुक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें