फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की करें पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम, जल निगम, केस्को, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को नामित घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत, मोबाइल टॉयलेट, बैरिकेडिंग, पार्किंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें। कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम का संचालन एक ही बिंदु से हो ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। प्रमुख घाटों पर संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए जहां से सीसीटीवी कैमरों और ध्वनि प्रसारण प्रणाली की निगरानी की जा सके।
अपर जिलाधिकारी (नगर) को सिविल डिफेंस वार्डन की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को घाटों पर एबुंलेंस की तैनाती रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई तय है। यहां पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह, अपर नगर आयुक्त आवेश खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें