फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बांस मंडी में भीषण आग से दहशत, टिंबर फर्मों में लाखों के सामान जलकर राख

Sun, 30 May 2021 09:05 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बांस मंडी में रविवार तड़के एक टिंबर फर्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस एक अन्य टिंबर फर्म को भी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। 
 
विज्ञापन
बांस मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की बांस मंडी स्थित बांस-बल्ली की दो टिंबर फर्मों में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। बांस फटने की आवाज से इलाके के लोग भी बाहर निकल आए और दहशत फैल गई। सूचना पर लाटूश रोड, फजलगंज व कर्नलगंज से आए दमकल के जवानों ने एक दर्जन फायर टेंडर की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक लाखों का बांस, बल्ली जल गया था।

विज्ञापन


बांस मंडी में गांधी नगर पी रोड निवासी कारोबारी विमल कुमार तिवारी की इंडिया टिंबर नाम से एक फर्म है। साथ ही पड़ोस में रहने वाले आरिफ अनवर की हिन्द टिंबर मार्ट नाम से फर्म है। विमल कुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी मिली है कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। 

लपटें और तेज धुआं उठने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद अनवरगंज व रायपुरवा थाने की फोर्स और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सूचना पर विमल भी परिवारीजनों के साथ आए। इसी बीच लपटों ने पड़ोस की हिंद टिंबर फर्म को भी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


लाटूश रोड फायर स्टेशन के एफएसओ सुरेंद्र चौबे ने बताया कि दोनों फर्मों में बांस व बल्ली भरी हुई थी। आग से बांस तेज आवाज के साथ फट रहे थे। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराकर एक दर्जन अग्निशमन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कारोबारी विमल और आरिफ ने बताया कि आग दुकान में पीछे तक लगी है। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें