ब्लैक फंगस संक्रमित समेत पांच कोरोना रोगियों की मौत हो गई। देवीगंज के रहने वाले 59 साल के रोगी को ब्लैक फंगस का भी संक्रमण रहा है। वे एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। एक अन्य रोगी की भी इसी अस्पताल में मौत हुई। इसके अलावा दो रोगी हैलट में मरे हैं। एक की मौत लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हुई। कोरोना से अब तक कुल 1690 रोगियों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण के फैलाव की गति सुस्त पड़ गई। शनिवार को 23 नए संक्रमित मिले हैं और 173 संक्रमण मुक्त हो गए। 35 रोगी अस्पताल और 138 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। कोरोना से अब तक नगर में कुल 82 हजार 254 लोग संक्रमित हुए, इनमें 79 हजार 917 संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 10 हजार 244 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं।