फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोहम्मदपुर में फतिमा जहरा की शहादत पर की मजलिस

Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मलासा ब्लॉक के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार रात इमाम बाड़ा वक्फ में अंजुमन हुसैनिया मरकजी की ओर से शिया समुदाय ने मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत पर मजलिस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जुलूस भी निकाला गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम में मौलाना सदाकत हुसैन, मौलाना आसिम हुसैन बाराबंकी, मौलाना फिरोज हैदर कानपुर ने खिताब किया। कहा कि हजरत फातिमा के गुणों, उनके धैर्य, पवित्र जीवन के साथ कठिन हालात पर विस्तार से बताया। कहा कि हजरत फातिमा पर हुए अत्याचारों और उनके घर पर हुए हमले ने इस्लामी इतिहास पर गहरा प्रभाव डाला है। जिसकी याद में मोमिनीन आज भी शोक मनाते हैं। मौलाना सदाकत हुसैन ने कहा कि हजरत फातिमा जहरा का जीवन महिलाओं के लिए सर्वोत्तम आदर्श है।
जिस तरह अल्लाह ने अपने रसूल को लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए भेजा था। उसी तरह हजरत फातिमा जहरा (संदेशवाहक) को भी इन्सानों के विकास और मार्गदर्शन के लिए भेजा था। मजलिस में अंजुमन हुसैनिया मरकजी और अंजुमन शमां हुसैनी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यहां सचिव हुस्न आलम, नायब सचिव दिलनवाज अली, शिया महासभा जिला अध्यक्ष विकार अली उर्फ पुतान मामू, दिलशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें