फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैनावती मार्ग होगा चौड़ा, बैराज राज्यमार्ग तक दो सड़कें बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए में सोमवार को मैनावती मार्ग चौड़ीकरण के टेंडर पड़े। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने अभियंत्रण विभाग को जल्द से जल्द टेंडरों की जांच कराकर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मार्ग से बैराज राज्य मार्ग तक जमीन खरीदकर दो नई सड़कें भी बनवाई जाएंगी।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने नवाबगंज से सिंहपुर चौराहे तक पांच किलोमीटर लंबे मैनावती मार्ग चौड़ा करने के लिए पिछले महीने टेंडर आमंत्रित किए थे। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 5 जनवरी को दोपहर तक ई-टेंडर पड़े। करीब इस कार्य की अनुमानित लागत 30 करोड़ रुपये है। केडीए के मुख्य अभियंता के विभागीय कार्य से बाहर जाने की वजह से शाम को टेंडर नहीं खुले। अब छह यह जनवरी को खोले जाएंगे। जाएगा। टेक्निकल बिड के अध्ययन और फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद एल-1 ठेकेदार कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा। मैनावती मार्ग शहर के सबसे ज्यादा जर्जर मार्गों में शामिल है। इसमें नवाबगंज से सिंहपुर की तरफ जाने वाली सड़क के नाम पर गिट्टी की गिट्टी फैली नजर आती है। इसमें भी जगह-जगह गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
केडीए मैनावती मार्ग को दो स्थानों में बैराज राज्य मार्ग (मंधना से मोहनलालगंज, लखनऊ) से जुड़ेगा। दोनों मार्ग 850 मीटर - 850 मीटर लंबे होंगे। इनके लिए जमीन खरीदने से पहले विकास प्राधिकरण ने डीएम से सर्किल रेट तय करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें