कानपुर। केडीए मार्च में मैनावती मार्ग का निर्माण शुरू कराएगा। कार्य के लिए सात ठेकेदारों ने टेंडर डाले हैं। टेंडर कमेटी ने टेक्निकल बिड का अध्ययन शुरू कर दिया है। अगले महीने तक टेंडर स्वीकृत कर कार्य शुरू हो जाएगा।
नवाबगंज से सिंहपुर चौराहे तक मैनावती मार्ग करीब पांच किलोमीटर लंबा मैनावती मार्ग कहीं 10 मीटर, कहीं 15 मीटर, कहीं 18 मीटर चौड़ा है। यह शहर की सर्वाधिक क्षतिग्रस्त सड़क है। केडीए ने इसे 24 मीटर चौड़ा करने की तैयारी की है। 30 करोड़ की लागत से सड़क चार लेन की कराई जाएगी। केडीए के मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि इसी माह टेक्निकल बिड का अध्ययन पूरा कर फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। अगले महीने की शुरुआत में सबसे कम धनराशि का टेंडर डालने वाले ठेकेदार को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा। यह मार्ग न्यू कानपुर सिटी योजना और मंधना-मोहनलालगंज राज्य मार्ग से भी जुड़ेगा।