फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 45 हजार केंद्रीय कर्मियों को आसानी से मिल सकेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समग्र वेतन खाता पैकेज शुरू किया है। इसके तहत एक ही खाते में बैंकिंग और बीमा लाभों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पैकेज के तीन मुख्य खंड हैं जिसमें बैंकिंग, बीमा और कार्ड शामिल है। नई व्यवस्था से शहर के 45 हजार केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा। उन्हें लोन आसानी से मिल सकेगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंकों को दिए निर्देश हैं।
विज्ञापन

पेंशनर फोरम के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कर्मचारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वेतन खाता पैकेज होने से जीरो बैलेंस पर बैंक की सेवाएं मिल सकेंगी। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा लोन के लिए परेशान होना पड़ता था। इस व्यवस्था में लोन आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस पैकेज की मुख्य विशेषताओं में 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, दो करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा को शामिल किया गया है। उन्नत सुविधाओं वाला जीरो बैलेंस वेतन खाता से आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए लोन रियायती ब्याज दराें पर मिलने की संभावना रहेगी। कार्ड के लाभों में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और शून्य रखरखाव शुल्क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें