पुलिस ने मामले में अनिल विश्वकर्मा निवासी नरकटहा थाना नौतनवा, जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार है। जिस पर अनाधिकृत रुप से सरकारी पोर्टल पर लॉगिन कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए वितरित की जाने वाली सरकारी धनराशि लगभग 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
ओलावृष्टि की धनराशि एसडीएम सदर की आईडी हैक कर दूसरों के खाते में भेजने के मामले में पुलिस ने जनपद महाराजगंज निवासी जनसेवा केंद संचालक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसान पहल न करता तो पूरा मामला दब जाता। वहीं अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम के चलते आठ दिन में ही मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
बीते फरवरी व मार्च माह में जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों को खासा नुकसान हुआ। सदर व मौदहा तहसील के 53 गांवों में हुए नुकसान का सर्वे कर शासन ने मुआवजा देने के नाम पर 23 करोड़ की धनराशि मांगी। हालांकि सर्वे के दौरान कई अनियमितताओं के चलते कई पात्र किसान लाभ पाने से वंचित रह गए। इसके अलावा 84 किसानों की धनराशि एसडीएम सदर की आईडी हैक कर दूसरे के खातों में भेजे जाने का मामला प्रकाश में आने पर किसान परेशान हो गए। किसानों ने मामले की जांच शासन स्तर से कराए जाने की मांग शुरू कर दी। अमर उजाला ने किसानों की बात को लगातार प्रकाशित किया।
किरकिरी से बचने को तेजी दिखाते हुए आठ दिन में मामले का खुलासा कर दिया। साइबर क्राइम पुलिस व सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से प्रकरण में कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अनिल विश्वकर्मा निवासी नरकटहा थाना नौतनवा, जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार। जिस पर अनाधिकृत रुप से सरकारी पोर्टल पर लॉगिन कर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए वितरित की जाने वाली सरकारी धनराशि लगभग 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विनोद निवासी चहेरीटोला थाना कोतवाली नगर जनपद महाराजगंज के साथ सीएचसी (जनसेवा केन्द्र) में काम करता है तथा सुनियोजित तरीके से अपने साथी के साथ मिलकर हमीरपुर सदर तहसील की ओलावृष्टि राहत प्रणाली में लॉगिन किया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस इस धोखाधड़ी के पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है, वांछित अभियुक्त विनोद व अन्य संभावित अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। विवेचना के क्रम में साक्ष्यों और जांच के निष्कर्षों के आधार पर अभियुक्त अनिल विश्वकर्मा को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। -राजेश कमल, सीओ हमीरपुर