फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौकरानी ने दस लाख रुपये और जेवरात किए चोरी, हिडेन कैमरे से पकड़ी गई

विज्ञापन
नैन्सी। - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र के गीतानगर में चिकित्सा उपकरण कारोबारी के घर से नौकरानी ने एक साल में दस लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। शक होने पर कमरे में लगाए हिडेन कैमरे को नौकरानी की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने नाैकरानी को गिरफ्तार कर नकदी और जेवर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

श्यामलीला पार्क निवासी अजय सिंह चिकित्सा उपकरण का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार गीतानगर ओ ब्लॉक निवासी नैंसी गुप्ता पिछले दो साल से घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी। आरोप है कि एक कमरे में मकान बनवाने के लिए रखे गए दस लाख रुपये नौकरानी धीरे-धीरे चोरी करती चली गई। घर की अलमारी में रखी लाखों की ज्वैलरी भी पार कर दी। शक होने पर उन्होंने कमरे में हिडेन कैमरा लगवा दिया जिसमें महिला चोरी करते कैद हो गई।
एसीपी स्वरूपनगर आईपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नौकरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच लाख रुपये नकद, एक हार, दो चेन, तीन जोड़े कुंडल, एक मांग टीका, ब्रेसलेट, झुमकी, पायल, कंगन, मंगलसूत्र बरामद हुआ है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें