कानपुर। स्वरूपनगर थानाक्षेत्र के जीवनी मेडिकल स्टोर संचालक कल्पना दीक्षित ने दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ 15 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा शुक्रवार रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल स्टोर पर दवाई का भुगतान ग्राहकों की ओर से ऑनलाइन और नकद के रूप में किया जाता है। इसका हिसाब किताब रखने की जिम्मेदारी सपना और खुशी की थी। आरोप है कि फरवरी 2024 से जून 2025 के मध्य ऑनलाइन मिलने वाले भुगतान को बढ़ाचढ़ाकर बही खाते में दर्ज किया गया जबकि असल में खाते की जांच करने पर 15 लाख रुपये कम मिले। पूछने पर गलती स्वीकारी और तीन माह में रुपये देने का वादा किया है। थाना प्रभारी सूर्य बलि पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)