फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत न मिली तो चुनी मौत: 'मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और...' बोलकर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 24 May 2026 04:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: प्रेम-प्रसंग में परिजन बाधक बने तो युवक ने उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (फाइल फोटो) व उर्मिल बांध में युवक की तलाश करते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और मैं भी नहीं बचूंगा। मम्मी को बता देना मैं बांध पर हूं और मर गया, मैं पानी में कूद भी गया। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग व्हाट्सएप से बहन के मोबाइल पर भेजकर युवक ने उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। 24 घंटे बाद शनिवार की शाम करीब छह बजे युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने बांध से बरामद किया।
विज्ञापन


चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग में परिजनों के बाधक बनने पर युवक ने यह कदम उठाया। मृतक के भाई ने बताया कि प्रेमिका उसके भाई पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (21) बीए का छात्र था। शुक्रवार को वह साईं कॉलेज महोबा से परीक्षा देकर घर लौटा। उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से शादी की बात मां को बताई तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया।

शाम करीब छह बजे वीरेंद्र ने यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। इससे वह युवक ने अपनी बहन को ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। जिसमें मरने की बात मां को बताने के लिए कहा। मैसेज मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां बांध के किनारे युवक का मोबाइल और चप्पल मिली। तब मामले की सूचना एसडीआरएफ को दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी रही। शाम छह बजे युवक का शव बांध में बरामद हुआ। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि गांव की लड़की शादी के लिए वीरेंद्र से दबाव बना रही थी। जिसके चलते भाई उर्मिल बांध में कूद गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। शव को बरामद कर लिया गया है। अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें