यूपी के महोबा जिले में कबरई थाना कबरई के छानीकलां गांव निवासी रामचरण प्रजापति का पुत्र नवल (18) मंगलवार को सरकारी राशन दुकान गया था। खाद्यान्न लाने के बाद उसने कोल्ड ड्रिंक पी। करीब एक घंटे बाद अचानक सीने में दर्द होने पर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कबरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मौत के क्या कारण है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा।