फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: छज्जा गिरने से मजदूर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 15 Feb 2023 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में छज्जा गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एकारी गांव निवासी राजकुमार साहू (40) पुत्र स्व. प्यारे लाल गांव के ही शहब्बू के यहां काम कर रहा था। शहब्बू पुराना घर तोड़कर नया घर बनवा रहे थे।

विज्ञापन


रोज की तरह वह सुबह काम पर गया। नीचे खड़े होकर छज्जे पर एक युवक जो सामान पकड़ा रहा था। अचानक छज्जा टूटने से पूरा मलबा राजकुमार के ऊपर आ गिरा। जिससे चेहरे व सीना पर गंभीर चोटें आ गईं। मौके पर ही राजकुमार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक की मां व पत्नी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें