भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी
कहासुनी होने के बाद पत्नी दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई। कुछ दूरी पर खेत में बने कुएं में भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में मौजूद किसानों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
परिजन बोले- बच्चे खेलते समय कुएं में गिर गए
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक भागवती की मौत हो चुकी थी। बच्चों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल महोबा लाए। जहां डॉक्टर ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि बच्चे खेलते समय कुएं में गिर गए।
एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम
इसके अलावा कोई भी जानकारी देने से वह बचते नजर आए। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम है। उधर, थानाध्यक्ष प्रकाश बम्हौरी श्याम बैन का कहना है कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।