फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, मामा की मौत, भांजा घायल

Tue, 27 Oct 2020 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महोबा के अजनर-बेलाताल मार्ग में ग्राम मगरौलकलां के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे मामा की मौके हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना अजनर के ग्राम आरी निवासी गुलाब (20) पुत्र किस्सू अहिरवार सोमवार की रात भांजे अरविंद (18) निवासी ग्राम रगौलियाखुर्द के साथ बाइक से जैतपुर ब्लाक के ग्राम ननवारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम मगरौल के समीप बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए।

एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया जबकि अरविंद का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का अस्पताल परिसर में रो रोकर बुरा हाल रहा। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


टक्कर से बैंक मैनेजर घायल, कार क्षतिग्रस्त
कानपुर-सागर हाईवे में वन विभाग कार्यालय के समीप अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में इलाहाबाद बैंक शाखा कबरई के मैनेजर अनुराग सक्सेना घायल हो गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बैंक मैनेजर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें