फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: चाचा ने होटल के कमरे में नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चाचा ने होटल के कमरे में ले जाकर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। सगे चाचा ने बहाने से होटल में ले जाकर नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने महोबा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सात अगस्त को उसके चाचा उसे बहाने से छतरपुर मध्यप्रदेश ले गए थे। जहां रात होने पर होटल में रुकने की बात कही। आरोप लगाया कि रात के समय होटल के कमरे में चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजनों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें