फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ननिहाल आए दो भाइयों की खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत, एक की मौत, दूसरे भाई की हालत अब भी नाजुक

Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: दिवंगत की मां ने खाने में जहर देने का आरोप लगाया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
जितेंद्र मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के ढुड़इयन गांव में रविवार रात मामा के घर भोजन के बाद दो सगे भाइयों की हालत बिगड़ गई। इनमें जितेंद्र मिश्रा (32) की बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जबकि अंकित मिश्रा (28) की हालत गंभीर बनी है। दिवंगत की मां मन्नू देवी ने खाने में जहर देने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जितेंद्र और अंकित अपनी मां मन्नू देवी के साथ बांदा के कटराय गांव से महोबा के ढुड़इयन गांव अपने मामा घनश्याम द्विवेदी के यहां आए थे। वे घनश्याम के बेटे रितिक की पत्नी निशा को देखने आए थे, जिसे सांप ने डंस लिया था। रात करीब 10 बजे मामा के घर पहुंचने के बाद दोनों भाइयों ने खाना खाया। खाना खाते ही उन्हें पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले महोबा जिला अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

वहां से उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक उप निरीक्षक को बांदा भेजा गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें