फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: शिकायतकर्ता को हिरासत में लिए जाने पर छात्र-छात्राओं ने बीईओ को घेरा, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 08 Oct 2026 08:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विद्यालय जांच करने पहुंचे बीईओ की गाड़ी का घेराव किए बच्चे व अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय खिरियाकलां में बच्चों से बर्तन धुलवाने और तिलक लगाकर विद्यालय न आने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान शिकायतकर्ता को धमकाते हुए पुलिस हिरासत में लिए जाने से भड़के अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने बीईओ की कार का घेराव कर लिया। शिकायतकर्ता को छोड़े जाने पर मामला शांत हुआ। उधर, बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


विद्यालय की छात्रा मुस्कान व छात्र सनी ने आरोप लगाया कि तैनात शिक्षक रामबाबू बच्चों से बर्तन धुलवाते हैं और तिलक लगाकर न आने की बात कहते हैं। विरोध करने पर बच्चों से मारपीट की जाती है। बच्चों ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई तो उन्हें दोबारा धमकाया गया। तब मामले की शिकायत अभिभावक बलराम ने बीईओ समेत उच्चाधिकारियों से की थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम आदेश सिंह सागर व थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

जांच के दौरान मामला उस समय गरमा गया। जब पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले लिया। इससे आक्रोशित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बीईओ की कार का घेराव कर लिया। मामला तूल पकड़ने पर शिकायतकर्ता को छोड़ा गया। तब छात्र बीईओ की कार के आगे से हटे और पूरा मामला बताया। उधर, बीईओ अंकित सिंह का कहना है कि गांव में दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय माहौल है।
विज्ञापन


एक पक्ष कुछ आरोप लगा रहा है जबकि दूसरा पक्ष अलग बात कह रहा है। दोनों पक्षों को समझाया गया है। सहमति न बनने पर दोनों पक्षों को एसडीएम कार्यालय बुलाकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, थानाध्यक्ष इस मामले में बचते नजर आए। उनका कहना है कि वह गांव में मूर्ति स्थानों की जांच करने गए थे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। शिक्षक रामबाबू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें