तय करना पड़ा 15 किमी का अतिरिक्त सफर
इससे दो घंटे तक जाम लगा रहा। चरखारी, खरेला, मुस्करा जाने वाले वाहन चालक राठ रोड से सूपा होते हुए गुजरे। इससे उन्हें 15 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। अंडरपास में स्कॉर्पियो फंसी होने पर जेसीबी बुलाई गई। तब कार को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने अंडरपास से आवागमन बंद करा दिया है, ताकि किसी प्रकार की घटना न हो। अंडरपास से पानी निकालने का काम पूरे दिन चलता रहा।