Mahoba News: जिले में हजरत समद साहब की दरगाह से दोपहर दो बजे शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन और जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बदर फारुख हाशमी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।
महोबा जिले में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शुक्रवार को मनाई गई। जश्न-ए ईदमिलादुन्नबी पर जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें लोगों का हुजूम उमड़ा। लोग हाथों में हरे परचम लहराते हुए चलते रहे। शहर के मोहल्ला समद नगर में हजरत समद साहब की दरगाह से दोपहर दो बजे शहर काजी सैय्यद आफाक हुसैन और जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बदर फारुख हाशमी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
हवेली दरवाजा, भटीपुरा, मकानियांपुरा, दरियापुरा, मिशन चौराहा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ देर शाम जुलूम पठानपुरा पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह जलपान कराया गया। इस मौके पर अल्ताफ हुसैन, समाजसेबी शिवकुमार केस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता समेत तमाम लोग शामिल रहे। सुरक्षा को लेकर अपर एसपी वंदना सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय जुलूस मार्गों का भ्रमण करते रहे।