फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- अनुशासनहीनता पर होगी कड़ी कार्रवाई, संगठन गठन की प्रक्रिया जल्द की जाएगी पूरी

Fri, 05 Sep 2025 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई होगी। संगठन गठन की प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाना या पार्टी के विरुद्ध कार्य करना अनुशासनहीनता में आता है। पिछले दिनों इस तरह की जो भी बातें सामने आई हैं। इस संबंध में कुछ लोगों को नोटिस जारी की गई है और संगठन इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

विज्ञापन

जल्दी ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, चौधरी ने बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों पर हुई लाठी चार्ज के मामले पर भी कहा कि सरकार इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के गठन की प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक धीरे-धीरे पूरी की जाएगी। हालांकि इसमें देरी हुई है, इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें