फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिनायल, टॉयलेट क्लीनर भी बनने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत उद्योग केंद्र श्रीनगर में प्रदेश की मॉडल सैनिटरी नैपकिन यूनिट में दो साल बाद बृहस्पतिवार को नैपकिन बनाने का काम शुरू होने के बाद शुक्रवार को फिनायल और टॉयलेट क्लीनर का भी उत्पादन शुरू होने से चहुंओर खुशी का माहौल है। फैक्टरी में बना फिनायल व टॉयलेट क्लीनर बिक्री के लिए तैयार है। यूनिट प्रबंधन का दावा है कि अब लगातार फिनायल व टॉयलेट क्लीनर का भी उत्पादन होता रहेगा। इससे पंचायत उद्योग केंद्र के खजाने में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

यूनिट प्रबंधन का कहना है कि इससे महिला सहायता समूह भी लाभान्वित होंगी। पंचायत उद्योग केंद्र श्रीनगर में प्रदेश की मॉडल सैनिटरी नैपकिन यूनिट की स्थापना के बाद यहां काम और बढ़ाने के लिए फिनायल व टॉयलेट क्लीनर का भी काम शुरू किया गया था। कुछ समय तक तो इस स्वच्छता सामग्री का उत्पादन और बिक्री तेजी से होती रही। इस स्वच्छता सामग्री की खासियत यह है कि बाजार में उपलब्ध स्वच्छता सामग्री के दाम से इसके दाम करीब आधे है, लेकिन जब से पंचायत उद्योग केंद्र नैपकिन यूनिट बंद हुई, तभी से स्वच्छता सामग्री फिनायल व टॉयलेट क्लीनर का उत्पादन भी ठप हो गया था।
18 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने प्रदेश की मॉडल यूनिट बंद, जंग खा रही मशीनें शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीएम सत्येंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया था। डीएम के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने सैनिटरी नैपकिन यूनिट फिर से शुरू करा दी थी। वहीं, शुक्रवार को इस यूनिट में फिनायल और टॉयलेट क्लीनर का भी उत्पादन शुरू हो गया। इस दौरान 100 लीटर फिनायल व 50 लीटर टॉयलेट क्लीनर का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

दो साल के तक मशीनों के बंद रहने के कारण उनके कुछ कलपुर्जे अब जवाब देने लगे है। प्रबंधक आलोक द्विवेदी ने बताया कि जिन मशीनों के कलपुर्जों में दिक्कत आ रही है। उसे बदला जाएगा। इन कलपुर्जों को लेने के लिए सुपरवाइजर राजन सिंह को कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें